Monday, August 12, 2019

देखें, अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का रोमांटिक अंदाज

बॉलिवुड ऐक्‍टर और गर्लफ्रेंड हाल ही पैरंट्स बने हैं। गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है और इसके बाद से ही दोनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इस सबके बीच अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला हाल ही में काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए। गैब्रिएला ने एक डार्क और लाइट मून इमोजी के साथ अर्जुन के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे संग काफी कोजी होते दिख रहे हैं। ऐक्‍टर ने अप्रैल में अनाउंस किया था कि वह और गैब्रिएला माता-पिता बनने वाले हैं। गैब्रिएला ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। दोनों एक-दूसरे को एक साल से डेट कर रहे थे। अर्जुन ने अपने बच्‍चे का नाम अरिक रामपाल रखा है। उन्‍होंने बेटे के साथ एक तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, ' सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। बेबी अरिक रामपाल को हेलो कहिए।' इससे पहले अर्जुन ने पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं जिनके नाम माहिका और मायरा हैं। पिछले साल यह कपल 20 साल की शादी के बाद एक-दूसरे से अलग हो गए थे। अप्रैल में अर्जुन ने इस बात की पुष्टि की थी कि वह और गैब्रिएला माता-पिता बनने जा रहे हैं। गैब्रिएला ने 18 जुलाई को अरीक को जन्म दिया। अर्जुन को आखिरी बार जे.पी. दत्ता की फिल्म ‘पल्टन’ में देखा गया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YWUXXx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment