Monday, August 12, 2019

काफी कूल हैं करण और जोया: अर्जुन कपूर

ऐक्टर का कहना है कि उनके जानने वालों में फिल्म निर्माता और , दो सबसे अच्छे, मजाकिया और सबसे मनोरंजक लोग हैं। अर्जुन ने सोमवार को अपने साथ की ‘कॉफी किंग’ करण और ‘गली गर्ल’ जोया की एक तस्वीर शेयर की। ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, ‘सबसे अच्छे, मजाकिया और सबसे मनोरंजक लोगों में से दो जिन्हें मैं जानता हूं!’ तीनों मेलबर्न में एक फिल्म समारोह से वापस लौट रहे थे। पिछले दिनों अर्जुन कपूर, शाहरुख खान, करण जौहर, तब्बू के साथ कई और कलाकार मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे। वहीं साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ ऐक्ट्रेस गायत्री शंकर भी कार्यक्रम में दिखीं। फिल्‍म फेस्टिवल के दौरान स्‍वतंत्रता दिवस से पहले यहां भारतीय झंडे को फहराया गया। इस साल तिरंगे को फहराने का सौभाग्‍य फिल्‍ममेकर करण जौहर को मिला। अर्जुन को आखिरी बार 'इंडियाज मोस्ट वांटेड’ फिल्म में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाया था। अर्जुन आगामी फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आएंगे, जो आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित एक ऐतिहासिक फिल्म है। फिल्म में कृति सेनन और संजय दत्त भी हैं और यह 6 दिसंबर, 2019 को रिलीज होने वाली है। वह 'संदीप और पिंकी फरार' में भी दिखाई देंगे, जो मार्च 2020 में रिलीज होने वाली है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZVTWwi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment