देशभर में आज बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलिवुड के कई सिलेब्स भी अपने फैन्स और दोस्तों को सोशल मीडिया के जरिए बकरीद की बधाई दी है। बकरीद को ईद-उल-अज़हा और ईद-उल-जुहा भी कहा जाता है। मीठी ईद के बाद बकरीद इस्लाम धर्म का मुख्य त्योहार माना जाता है। इस त्योहार को मुख्य रूप से कुर्बानी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। बी-टाउन के कई सिलेब्स ने अपने फैन्स बकरीद की शुभकामनाएं दी हैं। बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से लेकर रितेश देशमुख, अनुपम खेर, हुमा कुरैशी और कई स्टार्स ने अपने फैन्स को सोशल मीडिया के जरिए बकरीद की बधाई दी है। अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर कर फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। बाहुबली फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म RRR के ऑफिशल ट्वटिर हैंडल से भी लोगों को ईद की बधाई दी गई है। वहीं बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म प्रॉडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की ओर से भी फैन्स को ईद की बधाई दी गई है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TohIi4
via IFTTT
No comments:
Post a Comment