Friday, August 9, 2019

आलिया भट्ट के पिता के रोल में दिखेंगे बंगाली ऐक्टर जिशु सेनगुप्ता

बांग्ला फिल्मों के ऐक्टर अब हिंदी फिल्मों में भी नजर आने लगे हैं। इससे पहले कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में दिखाई दिए जिशु अब की अगली फिल्म में उनके पिता के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में आलिया के साथ आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इस जिशु ऊटी में आलिया के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी आलिया के बारे में उन्होंने कहा, 'अपनी कला के लिए आलिया का जुनून तारीफ के काबिल है। उनके काम में उनका दिल है और वह इस समय इंडियन सिनेमा के सबसे बेहतरीन ऐक्टर्स में से एक हैं।' जिशु ने अपनी पिछली को-स्टार कंगना रनौत की भी तारीफ करते हुए उन्हें बेहतरीन ऐक्ट्रेस और महान डायरेक्टर बताया। जिशु को इस फिल्म के अलावा गणितज्ञ शंकुतला देवी की बायॉपिक में विद्या बालन के पति के किरदार के लिए भी कास्ट किया गया है। इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म 'अश्वत्थामा' में भी काम कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Z2a821
via IFTTT

No comments:

Post a Comment