Friday, August 9, 2019

'Saaho' में इस 'धाकड़' लुक में दिखेंगी मंदिरा बेदी, पोस्टर हुआ रिलीज

'साहो' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, फैन्स की उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है। फिल्म के मेकर्स भी इस उत्सुकता को और बढ़ाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। तभी तो वे फिल्म के मुख्य किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर्स एक के बाद एक रिवील कर रहे हैं। पिछले दिनों जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, श्रद्धा कपूर और नील नितिन मुकेश के फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करने के बाद 'साहो' की टीम ने अब फिल्म से मंदिरा बेदी का लुक रिलीज किया है। फिल्म में मंदिरा के किरदार का नाम कल्कि है और यकीन मानिए वह काफी इंप्रेसिव लग रही हैं। पोस्टर को कैप्शन दिया गया है 'गुड इज़ बैड' और यह कैप्शन मंदिरा के किरदार के बारे में काफी कुछ कहता है। बता दें कि अभी तक 'साहो' का टीजर और कुछ गाने रिलीज किए गए हैं और इसका ट्रेलर 10 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फैन्स इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास, श्रद्धा कपूर, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, नील नितिन मुकेश, एवलिन शर्मा, महेश मांजरेकर, टीनू आनंद और जैक्लीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। यह फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 30 अगस्त को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZL3ytL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment