लगता है कि अब ऐक्टर विकी कौशल पर भी शर्टलेस होकर फोटो क्लिक कराने का क्रेज हावी हो गया है। वैसे तो विकी हमेशा ही अपनी एक से बढ़कर एक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी जो शर्टलेस फोटोज शेयर की हैं, उन्हें देख फैन्स के दिल पर मानों छुरियां ही चल गई हों। विकी ने ये शर्टलेस फोटो ब्लैक ऐंड वाइट यानी मोनोक्रोम में शेयर की है, जिसमें वह बेहद डैशिंग और हॉट लग रहे हैं। इस फोटो पर फैन्स कैसे-कैसे कॉमेंट कर रहे हैं, ये आप यहां देख सकते हैं: विकी कौशल के प्रफेशनल फ्रंट की बात करें, तो उनके खाते में अभी कई फिल्में हैं। उनका फिल्मी ग्राफ तेजी से ऊंचाइयां छू रहा है। विकी क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायॉपिक में काम कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जो काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा वह फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायॉपिक में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू होगी। फिल्म से जारी सैम मानेकशॉ के लुक में विकी काफी इंप्रैसिव लग रहे थे। इस फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट करेंगी। विकी के पास 'भूत पार्ट 1: द हॉन्टेड शिप' नाम की भी एक फिल्म है, जिसे करण जौहर प्रड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन भानु प्रताप सिंह कर रहे हैं। फिल्म में विकी कौशल के अलावा भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा भी नजर आएंगे। कुछ दिन पहले इस फिल्म से विकी का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। यह फिल्म इस साल 15 नवंबर को रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2yP5RA8
via IFTTT
No comments:
Post a Comment