Sunday, August 25, 2019

पति आनंद से मिलने के लिए बेताब हैं सोनम कपूर, यूं जाहिर की फीलिंग्स

और आनंद आहूजा ऐसे स्टार कपल हैं जो ये साबित करते हैं कि फेयरीटेल्स वाकई सच होते हैं। करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनम और आनंद पिछले साल शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने शानदार पंजाबी वेडिंग की थी जिसे फैन्स देखते रह गए। हाालंकि, शादी के बाद भी दोनों की दूरियां कम नहीं हुई हैं। यही वजह है कि सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि वह आनंद को बुरी तरह मिस कर रही हैं। शादी के बाद भी सोनम कपूर और आनंद एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते हैं। आनंद लंदन में अपना बिजनस देख रहे हैं। वहीं सोनम कपूर अपने काम के सिलसिले में मुंबई में ही रहती हैं। सोनम ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया कि वह आनंद को बेहद मिस कर रही हैं। सोनम ने इंस्टाग्राम पर आनंद के स्टोरी शेयर की। तस्वीरों के साथ सोनम ने लिखा, 'मैं आपको बहुत मिस करती हूं आनंद। आपसे दूर रहने जितना बुरा कुछ भी नहीं है।' पढ़ें: पढ़ें: सोशल मीडिया पर सोनम कपूर काफी ऐक्टिव रहती हैं। बीते दिनों कश्मीर पर अपने विचारों को लेकर वह काफी ट्रोल भी हुई थीं। फिल्मों की बात करें तो हाल ही में सोनम की फिल्म 'जोया फैक्टर' का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। सोनम अब 'जोया फैक्टर' में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। उनकी पिछली फिल्म राजकुमार राव स्टारर 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' थी। इस फिल्म में सोनम के साथ उनके पिता अनिल कपूर भी नजर आए थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2zjxBNv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment