Thursday, August 15, 2019

आलिया भट्ट ने अयान मुखर्जी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- 'वंडर बॉय'

बॉलिवुड स्टार फिल्म डायरेक्टर की अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। बता दें कि 15 अगस्त को अयान मुखर्जी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आलिया भट्ट ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अयान मुखर्जी के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 'राजी' एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अयान मुखर्जी को बंडर बॉय कहा है। बता दें कि अयान मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आलिया भट्ट् के अलावा रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुनभी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। अयान मुखर्जी को 'ये जवानी है दीवानी' जैसी हिट फिल्म देने के लिए जाना जाता है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OXd7oj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment