Thursday, August 15, 2019

अब तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को लेकर किया यह सवाल

फिल्म ऐक्ट्रेस और दोनों एक-दूसरे पर कटाक्ष करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के द्वारा तापसी पन्नू को सस्ती कॉपी कहने के बाद तापसी कंगना पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। तापसी ने कहा कि कंगना ने हमेशा कहा है कि कैसे एक महिला को दूसरी महिला का सपॉर्ट करना चाहिए लेकिन मैंने कंगना से अपनी फिल्मों की कभी तारीफ नहीं सुनी। तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी फिल्म 'मिशन मंगल' में पांच महिलाएं हैं फिर भी कंगना ने फिल्म की तारीफ में कुछ नहीं कहा। 'बदला' ऐक्ट्रेस ने कहा कि मैं उनकी जूनियर हूं लेकिन मैंने अच्छी फिल्में की हैं जिनकी तारीफ की जा सकती है। यह भी पढ़ेंः तापसी ने आगे कहा कि कंगना और उनकी बहन ने मेरी आलोचना की। जिसकी मैंने हमेशा प्रशंसा की, उनसे ऐसा कहा तो वह मेरे लिए शॉक थी। तापसी कहा कि वह सस्ती कॉपी बनकर खुश हूं क्योंकि वह अच्छी ऐक्ट्रेस हूं। यह भी पढ़ेंः वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू की फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन और शरमन जोशी भी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Z7USQY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment