बॉलिवुड के सबसे पॉप्युलर फिल्ममेकर्स में से एक हैं। उनकी बिग बजट फिल्मों को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। इंडस्ट्री का हर ऐक्टर उनके साथ काम करने की इच्छा रखता है। अब भंसाली को लेकर ऐक्ट्रेस ने भी अपने विचार जाहिर किए हैं। हाल ही में जैकलीन ने कहा कि संजय लीला भंसाली एक प्रमुख कारण हैं जिनकी वजह से वह हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए प्रभावित हुईं। 'अलादीन' से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने जो पहली बॉलिवुड फिल्म देखी, वह 2001 में आई अशोका थी। मैंने उसमें करीना को डांस करते हुए देखा जो कि गजब था।' जैकलीन आगे कहती हैं, 'अशोका को देखना द लास्ट ऑफ द मोहिकांस या ब्रेवहार्ट जैसी फिल्मों को देखने जैसा था। इसके बाद मैंने देवदास और फिर ब्लैक देखी। इस तरह मेरी हिंदी फिल्मों में काम करने की चाह में संजय लीला भंसाली का अहम रोल रहा है।' वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन अब आयुष शर्मा के साथ फिल्म 'क्वाथा' में नजर आ सकती हैं। इसमें संजय दत्त को महत्वपूर्ण भूमिका दिए जाने की उम्मीद है। फिल्म में आयुष शर्मा सेना के अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31rLiGj
via IFTTT
No comments:
Post a Comment