की आने वाली फिल्म '' की इस समय शूटिंग चल रही है। इस सीरीज की यह तीसरी फिल्म होगी और इसमे सलमान खान अपने कैरक्टर चुलबुल पांडे का जवान और बूढ़ा दोनों अवतार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म पहली दोनों फिल्मों की प्रीक्वल बताई जा रही है। हाल में खबर आई थी कि इस फिल्म में महेश मांजरेकर की बेटी को भी लिया गया है और वह कॉलेज के दिनों में सलमान की प्रेमिका के रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म से सई की तस्वीरें और उनका लुक बिल्कुल छिपाकर रखा जा रहा है। यह कोशिश की जा रही है कि 'दबंग 3' से उनका लुक किसी भी तरह लीक नहीं हो। इस बात को सुनिश्चित करने के लिए सलमान खान ने खुद ही कहा है कि शूटिंग के दौरान सेट पर मोबाइल फोन्स को बैन कर दिया जाए। एक सूत्र ने बताया केवल शूटिंग के दौरान ही नहीं बल्कि सई को कहा गया है कि वह कहीं भी पब्लिक प्लेस पर न जाएं ताकि कोई उनकी तस्वीर न ले सके। सलमान खुद सोशल मीडिया पर सई का लुक लोगों के सामने पेश करना चाहते हैं। फिल्म के क्रू मेंबर्स से कहा गया है कि वह सेट पर आने से पहले काउंटर पर जमा कर दें। इसके साथ ही सेट पर सिक्यॉरिटी में भी इजाफा कर दिया गया है। 'दबंग 3' का डायरेक्शन कर रहे हैं और इस फिल्म में सलमान के अलावा और भी अपने-अपने किरदारो में निभाते दिखाई देंगे। यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33bVswe
via IFTTT
No comments:
Post a Comment