Tuesday, August 13, 2019

देखें, ऑल वाइट में कटरीना कैफ का गॉरजस अंदाज

बॉलिवुड की सबसे स्टनिंग और टैलंटेड ऐक्ट्रेसेज में से एक हैं। वह इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर बिजी हैं। लेकिन जब भी मौका मिलता है, कटरीना इंस्टाग्राम पर अपडेट करना नहीं भूलती हैं। सोशल मीडिया पर कटरीना की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 25 मिलियन यानी 2.5 करोड़ से ज्यादा हो गई है। अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए वह अक्सर अपनी तस्वीरें और विडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कटरीना ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो वायरल हो रहा है। अपनी हालिया तस्वीर में कटरीना काफी हॉट लग रही हैं। ऑल वाइट ड्रेस में कटरीना काफी गॉरजस दिख रही हैं। इससे पहले जब कटरीना के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 20 मिलियन यानी 2 करोड़ हो गई थी, तब उन्होंने खास विडियो शेयर किया था। इस विडियो में कटरीना कैफ झूमती हुई दिख रही हैं। बता दें कि कटरीना ने साल 2017 में इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। इससे पहले वह सोशल मीडिया से दूर रहना ही पसंद करती थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, कटरीना को आखिरी बार अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं। इस फिल्म में कटरीना सलमान खान साथ लीड रोल में नजर आई थीं। सलमान और कटरीना के अलावा फिल्म में दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर समेत कई और स्टार्स ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कटरीना जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं। अश फिल्म में उन्हें अक्षय कुमार के ऑपोजिट कास्ट किया गया है। यह मूवी अगले साल रिलीज की जाएगी। ‘सूर्यवंशी’ से पहले कटरीना और अक्षय फिल्म'नमस्ते लंदन’ में भी साथ काम किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2yXBLuo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment