ऐक्ट्रेस ने हाल ही में अपना 24वां बर्थडे फिल्म 'कुली नंबर 1' के सेट पर सेलिब्रेट किया। सारा ने मां के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। बता दें, इन दिनों बैंकॉक में 'कुली नंबर 1' की शूटिंग चल रही है और अमृता भी अपनी बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने फिल्म के सेट पर पहुंचीं। जो तस्वीर सारा ने शेयर की, वह बैंकॉक के ब्रह्मा मंदिर के पास क्लिक की गई थी जहां दोनों भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। फोटो में मां-बेटी पर्फेक्ट पोज देते दिख रहे हैं। जहां सारा वाइट सूट में खूबसूरत प्यार दिख रही हैं, वहीं अमृता ग्रीन सूट में नजर आ रही हैं। देखें तस्वीर: वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा 'कुली नंबर 1' के अलावा इम्तियाज अली की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 'लव आज कल' का रीमेक है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2KvRvLx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment