
बॉलिवुड में नेपोटिज्म और इंडस्ट्री के ड्रग लिंक पर लगातार बोल रही हैं। बीते दिनों उन्होंने सुरक्षा मिलने के नाम पर कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से ज्यादा खतरा है। अब कंगना का आरोप है कि शिव सेना लीडर ने उन्हें मुंबई वापस न लौटने की धमकी दी है। बता दें कि कंगना इस वक्त अपने होमटाउन में हैं। कंगना ने लिखा, मिली खुली धमकी कंगना ने ट्वीट किया है, शिव सेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुझसे कहा है कि मुंबई वापस न आऊं, मुंबई की गलियों में आजादी ग्रैफिटी और अब खुली धमकी, मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसी फीलिंग क्यों दे रहा है? कंगना ने कहा था मुंबई पुलिस से है डर बीते दिनों कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें बॉलिवुड के ड्रग लिंक के बारे में काफी कुछ पता है। वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मदद करना चाहती हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। इस पर बीजेपी लीडर राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार को ट्वीट करके सवाल उठाया था। इस पर कंगना ने जवाब दिया था कि वह सेंटर या हिमाचल प्रदेश से सुरक्षा चाहती हैं। मुंबई पुलिस से उन्होंने डर बताया था। कंगना के बयान पर संजय राउत का रिऐक्शन रिपोर्ट्स हैं कि संजय राउत ने 'सामना' में लिखा है कि मुंबई में रहते हुए कंगना का ऐसा कहना शर्मनाक है। राउत ने लिखा है, हम उनसे रिक्वेस्ट करते हैं कि कृपया मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस की बेइज्जती है। गृह मंत्रालय को इस पर ऐक्शन लेना चाहिए।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Z3Phdn
via IFTTT
No comments:
Post a Comment