Monday, September 21, 2020

मराठी ऐक्ट्रेस आशालता वबगांवकर का कोरोना के कारण निधन

मराठी फिल्मों और थिअटर की मशहूर ऐक्ट्रेस का मंगलवार को निधन हो गया। उनका सतारा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। एक हफ्ते पहले ही आशालता को कोरोना का संक्रमण हुआ था जबकि वह अपने आने वाले एक शो 'आई माजी कालूबाई' की शूटिंग कर रही थीं। आशालता ने कई बॉलिवुड फिल्मों में भी काम किया था। बताया जा रहा है कि आशालता के साथ काम कर रही यूनिट के 20-22 क्रू मेंबर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद उन्हें होम क्वॉरेंटीन कर दिया गया है। हालांकि इन सभी में केवल आशालता की ही तबीयत इतनी सीरियस हो गई कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि एक गाने की शूटिंग के लिए मुंबई से एक डांस ग्रुप को बुलाया गया था। माना जा रहे है कि इस ग्रुप के साथ ही पहुंचा था। इसके बाद यूनिट के लोगों में वायरस फैलने लगा। आशालता की तबीयत पिछले 3 दिनों से काफी सीरियस थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iT1A45
via IFTTT

No comments:

Post a Comment