Tuesday, September 22, 2020

ड्रग चैट में दीपिका पादुकोण ने कही थी एक रेस्ट्रॉन्ट पहुंचने की बात, सामने आईं उस दिन की तस्वीरें

बॉलिवुड के ड्रग लिंक पर रीसेंटली बड़ा खुलासा हुआ है। रिया चक्रवर्ती की मैनेजर जया साहा को सोमवार को एनसीबी ने समन किया था। इसके बाद जो ड्रग चैट सामने आई है उसमें का नाम होने का दावा किया जा रहा है। यह चैट अक्टूबर 2017 की है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें कोको नाम के रेस्ट्रॉन्ट का जिक्र था। अब सोशल मीडिया में दीपिका के उस रेस्ट्रॉन्ट से निकलने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तस्वीरें उसी वक्त की हैं। पार्टी में दीपिका के साथ मौजूद थे और भी सिलेब्स दीपिका पादुकोण की ये तस्वीरें उस वक्त भी इंटरनेट पर छाई थीं। चैट सामने आने के बाद ये एक बार फिर से वायरल हैं। दीपिका के साथ आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा भी उस वक्त रेस्ट्रॉन्ट में थे। यह पार्टी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की शूटिंग के वक्त थी। दीपिका ने चैट में की थी 'कोको' पहुंचे की बात टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप चैट में 'K' और 'D' (दीपिका पादुकोण) के बीच बीतचीत है। इसमें दीपिका कहती हैं उन्हें 'हैश' चाहिए 'वीड' नहीं। इस पर K उनसे पूछती हैं कि आप किस वक्त तक Koko पहुंचेंगी? इस पर दीपिका पादुकोण का जवाब आता है, 11:30/12 बजे के आसपास। ये चैट्स अक्टूबर 2017 के हैं। दीपिका की अक्टूबर 2017 की उस रेस्ट्रॉन्ट की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33PPUc4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment