के केस में ड्रग्स का ऐंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपनी जांच शुरू की थी। पहले इस केस में केवल रिया चक्रवर्ती ही फंसती नजर आ रही थीं लेकिन अब इसमें और भी कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं। हाल में सुशांत की सिलेब्रिटी मैनेजर रहीं से एनसीबी ने पूछताछ की। इस दौरान जया साहा कि कई पुरानी चैट्स सामने आई हैं। इन चैट्स के आधार पर एनसीबी ने की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ ध्रुप चिटघोपकर को पूछताछ के समन भेजा है। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया है कि करिश्मा और ध्रुव दोनों से मंगलवार दोपहर बाद पूछताछ हो सकती है। करिश्मा प्रकाश खुद भी क्वान एजेंसी की इंप्लॉयी हैं। जया साहा की जो चैट सामने आई है उसमें D और K नाम के लोगों से उन्होंने बात की है। माना जा रहा है कि यहां D का मतलब दीपिका पादुकोण और K का मतलब करिश्मा प्रकाश है। बता दें कि ड्रग चैट केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती सहित कुल 12 लोगों को अबतक गिरफ्तार किया जा चुका है। माना जा रहा है कि एनसीबी इस मामले में जया साहा को भी गिरफ्तार कर सकती हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण से भी जल्द ही पूछताछ हो सकती है। (PTI के इनपुट्स् के साथ)
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hSx5Ke
via IFTTT
No comments:
Post a Comment