Monday, July 13, 2020

वीडियो: घोड़े की तरह आवाज निकाल कर दौड़ीं प्रियंका चोपड़ा और उनकी सवारी कर रहीं सासु मां

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सासू मां डिनिस मिलर जोनस के बर्थडे पर एक प्यारा सा पोस्ट किया। अब प्रियंका और उनकी सासू मां का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वह उनके साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। प्रियंका की अपने ससुराल वालों से काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है।

प्रियंका और डिनिस का यह वीडियो ऐक्ट्रेस के फैन पेज से शेयर किया गया है, जिसमें दोनों सास-बहू घर के अंदर ही मस्ती कर रही हैं। प्रियंका घोड़े की तरह आवाज निकाल रही हैं और उनकी सासू मां उनके ड्रेस की बेल्ट पकड़कर उन्हें पीछे से भगाती दिख रही हैं। इसके बाद दोनों ऐसे ही एक कमरे से दूसरे कमरे तक जाती हैं जैसे डिनिस हॉर्स राइडिंग कर रही हों। फैन्स को दोनों सास-बहू का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

इसके अलावा प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी सास डिनीस जोनस को खास तरीके से विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में निक और डिनीस के साथ अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैपी बर्थडे मदर इन लव।

मां को बर्थडे विश करते हुए निक जोनस भी अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की।



from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/307q2X0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment