सुशांत सिंह राजपूत ने भी इस दुनिया को अलविदा कर दिया है। बॉलिवुड से काफी दर्दनाक और चैंकाने वाली खबर ने हर किसी को झकझोर कर रखा दिया है। सुनने वाले को यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा वाकई हो गया है। शुरुआती संकेत आत्महत्या के हैं, क्योंकि उनका शव अपने ही घर में फांसी पर लटका मिला है। हालांकि, उनके आत्महत्या की वजह का अभी तक कोई पता नहीं चला है। फैन्स से लेकर बॉलिवुड तक के लोग इस खबर से बुरी तरह परेशान और सदमे में हैं। फिल्म जगत से जुड़े लोग लगातार सोशल मीडिया पर अपना दुख और इस खबर को लेकर हैरानी जता रहे हैं। अक्षय कुमार ने बताया कि वह इस खबर को सुनकर शॉक्ड और नि:शब्द हैं। अशोक पंडित से इसे एक भयानक खबर बताया है। हर कोई सुनने वाला यही कह रहा कि इस खबर पर यकीन करना मुश्किल है। बता दें कि मामले की जांच चल रही है। कुछ रिपोर्ट्स में सुशांत 'केदारनाथ', 'एम एस धोनी' और छिछोरे जैसी फिल्मोंं में दिखाई दे चुके हैं। उन्होंने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में पहचान बनाई थी। बता दें कि बीते दिनों उनकी मैनेजर दिशा की मौत हुई है। सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने पिछले दिनों (8 जून) मुंबई में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3e5p5V6
via IFTTT
No comments:
Post a Comment