Sunday, June 14, 2020

Sushant Singh Rajput Death: 'एमएस धोनी' ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्‍होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुशांत ने सुइसाइड क्‍यों क‍िया है, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हालांकि पुलिस को सुशांत के दोस्तों ने बताया है कि वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे। सुशांत के दोस्तों ने बताया कि वह डिप्रेशन की वजह से दवाइयां ले रहे थे। बीती रात सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके साथ थे। सुबह जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला तो उनके दोस्‍तों ने दरवाजा तोड़ा अंदर फांसी से उनकी लाश झूल रही थी। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन क‍िया। मुंबई स्थित उनके घर पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। बता दें कि चार द‍िन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से ग‍िरने से मौत हो गई थी। पटना में पैदा हुए थे सुशांत सुशांत सिंह का जन्म पटना में हुआ था। उन्होंने 'केदारनाथ', 'एम एस धोनी' और छिछोरे जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग की थी। सुशांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर था और उन्होंने इसी सीरियल से घर-घर पहचान बनाई थी। बता दें कि बीते दिनों उनकी मैनेजर दिशा की मौत हुई है। बोलने की स्थिति में नहीं पिता सुशांत के निधन की खबर पूरा देश सदमे में है। बॉलिवुड ऐक्टर्स ने दुख में ट्वीट्स किए हैं। उनके गृहनगर पटना के राजीव नगर मोहल्ला गमगीन है। सुशांत के पिता केके सिंह को फोन पर जानकारी मिली, वह इस वक्त कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। फिल्म धोनी के निर्माता अरुण पांडे ने कहा, मैं कुछ समझ नहीं पा रहा हूं। मैं सदमें में हूं। वह बहुत पैशनेट था, पता नहीं ऐसा क्‍यों क‍िया। करियर में उतार-चढ़ाव शेखर कपूर ने सुशांत राजपूत को फिल्म 'पानी' के लिए साइन किया था उस समय राजपूत ने कई बड़ी फिल्में छोड़ दी थी लेकिन बाद में 'पानी' भी रिलीज नहीं हो पाई राजपूत कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि यह उनके करियर में एक बड़ा झटका था उनकी पिछली फिल्मों में देखें तो ड्राइव रिलीज नहीं हो पाई उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना पड़ा इससे पहले 'सोनचिड़या' का रिव्यू बहुत अच्छा था लेकिन फिल्म नहीं चली और 'छिछोरे' भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई हालांकि यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि आत्महत्या का प्रोफेशनल करियर से लेना देना है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Yr8sfO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment