Saturday, June 13, 2020

'लक्ष्मी बम' और 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' सहित OTT पर रिलीज होंगी ये 8 फिल्में

कोरोना वायरस के कारण सिनेमाघर बंद होने से केवल थिअटर मालिकों को ही नहीं बल्कि फिल्ममेकर्स को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में अब प्रड्यूसर्स अपनी फिल्में ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं। हाल में अमिताभ-आयुष्मान की 'गुलाबो सिताबो' ऑनलाइन रिलीज की गई है। अब अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम' और अजय देवगन की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' समेत कुल 8 फिल्में ओटीटी प्लैटफॉर्म 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर रिलीज होने जा रही हैं। जानें, इस लिस्ट में कौन कौन सी फिल्म हैं शामिल:

अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म तमिल सुपरहिट फिल्म 'कंचना' का रीमेक है। फिल्म में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। राघव लॉरेंस के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पहले 22 मई को रिलीज होने वाली थी।

अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों से सजी यह फिल्म भारत पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के यूद्ध पर आधारित है। माना जा रहा है कि यह अगस्त में रिलीज होगी।

यह महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है। फिल्म में इस बार संजय दत्त और पूजा भट्ट के अलावा आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी दिखाई देगी। इस फिल्म से महेश भट्ट लंबे समय बाद डायरेक्शन में वापसी भी कर रहे हैं।

अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में मशहूर शेयर दलाल हर्षद मेहता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में इलियाना डिक्रूज और निकिता दत्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

हॉलिवुड की मशहूर नॉवल और फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' पर बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

कृति सैनन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में वह एक सोरोगेट मदर की भूमिका में होंगी। उनके अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, मनोज पहवा और सुप्रिया पाठक महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे।

फिल्म 'शिद्दत' में विकी कौशल के भाई सनी कौशल जबकि 'लूटकेस' में कुणाल खेमू के अलावा रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी, गजराज राव और विजय राज मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।



from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XVCj15
via IFTTT

No comments:

Post a Comment