करिश्मा कपूर ने 1991 में 'प्रेम कैदी' फिल्म से डेब्यू किया और 'अनाड़ी', 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'राजा हिंदुस्तानी', 'दिल तो पागल है' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं। करिश्मा ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनके बर्थडे पर फैंस ने उनको विश किया है। फैंस ने सोशल मीडिया पर किया विश करिश्मा बड़े पर्दे से लंबे वक्त से गायब हैं। आज वह अपना 46वां जन्मदिन मना रही है। करिश्मा के फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें खास अंदाज में विश किया है। कोरोना और लॉकडाउन के बीच वह अपने परिवार के साथ आज का दिन सेलिब्रेट करेंगी। ये थीं रीसेंट फिल्म वर्क फ्रंट पर बात करें तो करिश्मा 2019 में विक्रम भट्ट की फिल्म 'डेंजरस इश्क' में दिखाई दी थीं। शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में भी वह स्पेशल अपीयरेंस में थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37WunjB
via IFTTT
No comments:
Post a Comment