सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलिवुड में 'इनसाइडर' और 'आउटसाइडर' की डिबेट तेज हो गई है। इस बीच कई पुराने मामले सामने आ रहे हैं। कई ऐक्टर्स अपने अनुभव बता रहे हैं। अब 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' की ऐक्ट्रेस का कहना है कि वह सुशांत से रिलेट कर सकती हैं। सक्सेस के साइड इफेक्ट्स अनु अग्रवाल ने राहुल रॉय के साथ फिल्म 'आशिकी' से डेब्यू किया था। फिल्म की रिलीज के बाद वह स्टार बन गईं। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को अनु ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बताया। अनु ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि क्या कहा जाए। सफलता के नतीजे उन्हें भी भुगतने पड़े थे। अनु ने बताया कि लोगों की जलन, वो बुरी तरह ट्रीट करना शुरू कर देते हैं। अनु को समझ नहीं आ रहा था कि लोगों को कैसे ट्रीट किया जाए। बाहरी की तरह करते हैं ट्रीट अनु ने कहा कि वह एक आउटसाइडर की बॉलिवुड जर्नी में सुशांत से राजपूत से रिलेट कर सकती हैं। 'मैं इंडस्ट्री से बाहर की हूं इसीलिए सुशांत से रिलेट कर सकती हूं। आपको बाहरी की तरह ट्रीट किया जाता है। मैं समझती हूं कि आप यंग एज पर फेवर भी नहीं मांग सकते क्योंकि तब आपको बदले में कुछ और देना होगा।' इन फिल्मों में किया है काम अनु अग्रवाल ने 'आशिकी' के अलावा 'गजब तमाशा', 'किंग अंकल', 'खलनायिका', 'जनम कुंडली', 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' जैसी फिल्मोंं में भी काम किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Ntkd0h
via IFTTT
No comments:
Post a Comment