Wednesday, June 24, 2020

डर से जीतना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, कब्रिस्‍तान में अकेले एक रात बिताना था सपना!

एक टैलंटेड अभिनेता थे। वह अपने हमेशा हंसते-मुस्कुराते नजर आते थे। साथ ही अपने डर को फेस करना भी जानते थे। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज और पोस्ट सामने आ रहे हैं। उनका एक पोस्ट 2018 का है, जिसमें उन्होंने कब्रिस्तान में रात बिताने का जिक्र किया था। लंबी थी सुशांत के सपनों की लिस्ट राजपूत के सपनों की लंबी लिस्ट थी। वह अडवेंचर पसंद करने वाले जिंदादिल इंसान थे। फेसबुक पर उनका 2018 का एक पोस्ट है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, तो यह सपना मेरे बर्थडे वीक के लिए फिक्स है, जो कि एक महीने बाद है। उन्होंने लिखा था कि जब मैं बुरी तरह डर जाता हूं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। सुशांत ने इसे अपने ड्रीम की लिस्ट में रखा था। हालांकि सुशांत ने यह अडवेंचरस काम किया था या नहीं इस बात की जानकारी नहीं है। डांस और मस्ती के कई वीडियो आए सामने सुशांत जिंदादिल दिल थे, उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि वह आत्महत्या कर सकते हैं। उनके कई वीडियोज उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाले हैं तो कई को देखकर उनके चाहने वाले इमोशनल हो रहे हैं। मौत से डरते थे सुशांत एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत ने यह भी बताया था कि वह मौत से डरते हैं। उन्होंने कहा था कि मैं 3 घंटे के लिए भी सो जाता हूं तो मुझे नहीं पता होता कि मैं कौन हूं? ये न जान पाना कि आप कौन है काफी डरावना होता है। ऐसा शायद तब भी होता जब आप मर जाते हैं। पुलिस कर रही है जांच सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर के बाद से उनके फैंस सदमे में हैं। लोग सुशांत के पुराने वीडियोज और तस्वीरें देखकर उन्हें याद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत डिप्रेशन में थे। उन्होंने किन परिस्थितियों में ऐसा किया पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3evUOz5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment