की आत्महत्या से उनके फैन्स अभी तक सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैन्स अभी तक बेहद भावुक पोस्ट कर रहे हैं। एक तरफ तो सुशांत के कुछ फैन्स ने उनकी आत्महत्या की जांच करने के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया है वहीं कुछ फैन्स ऐसे भी हैं जो अलग तरह से ही अपने फेवरिट ऐक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुशांत के कुछ फैन्स ने कोरोना महामारी के बीच उनकी तस्वीर और खूबसूरत संदेश वाले बांटने शुरू कर दिए हैं। सुशांत की तस्वीर वाले मास्क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस पर एक दिल को छू लेना वाला मेसेज भी लिखा है। इस मास्क को सुशांत के फैन्स फ्री में बांट रहे हैं। इस मास्क पर सुशांत की तस्वीर के साथ लिखा है, 'जस्म हारा हूं, रूह तो सिर्फ एक परिंदा है। धड़कनें चल रही हैं अभी मेरे भाई, तू अभी भी मेरे दिल में जिंदा है।' यहां देखें: बता दें कि साल 2013 में फिल्म 'काई पो छे' से डेब्यू करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन के बाद बहुत से लोग आरोप लगा रहे हैं कि बॉलिवुड में नेपोटिजम के कारण सुशांत डिप्रेशन में आ गए और उन्होंने आत्महत्या कर ली। सुशांत ने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'पीके' और 'छिछोरे' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37VfePz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment