Friday, June 12, 2020

सलमान खान के साथ रवीना टंडन के डेब्यू पर सहेलियां थीं काफी एक्साइटेड, ऐसे मिली थी 'पत्थर के फूल'

ऐक्ट्रेस ने अपना बॉलिवुड डेब्यू सलमान खान के ऑपोजिट किया था। 1991 में वह '' में उनके साथ नजर आईं इसके बाद रवीना ने मुड़कर नहीं देखा। 29 साल के करियर में रवीना ने कई रोल किए। रवीना ने एक चैट शो के दौरान अपने पुराने दिनों को याद किया था। मजेदार थे इंटर्नशिप के दिन रवीना को पहली फिल्म कैसे मिली इस बारे में उन्होंने एक चैट शो में बताया था। उन्होंने कहा, मैं कभी ऐक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी लेकिन जब किस्मत कुछ चाहती है तो वो होकर रहता है। 10वीं की परीक्षा देने के बाद मैंने प्रह्लाद कक्कड़ के साथ इंटर्नशिप की, इसके पहले कुछ मॉडलिंग प्रॉजेक्ट्स भी किए थे। जब मैं प्रह्लाद कक्कड़ के साथ इंटर्नशिप कर रही थी तो लोग मुझसे पूछते कि मैं कैमरे के पीछे क्या कर रही हूं, ऐक्टिंग क्यों नहीं करती। जब भी कोई मॉडल न आती तो प्रह्लाद मुझसे मॉडलिंग करने के लिए कहते। लेकिन वो दिन काफी मजेदार थे। मैंने इंटर्नशिप के दिन खूब एंजॉय किए। दोस्त ने सलमान से मिलवाया रवीना बताती हैं, वह बांद्रा के एक स्टूडियो में थीं और साथ में उनके दोस्त बंटी थे, जो कि फिल्ममेकर थे। उन्होंने कहा, बाहर आओ, सलमान खान और मैं गुजर रहे थे आकर मिल लो। फ्रेंड्स थीं एक्साइटेड चैट शो में रवीना ने बताया कि सलमान उस वक्त जीपी सिप्पी की नई फिल्म के लिए हिरोइन की तलाश में थे। फिल्म का नाम था 'पत्थर के फूल'। रवीना ने बताया कि उन्हें सलमान के साथ देखने के लिए उनकी दोस्त ज्यादा एक्साइटेड थीं। यहीं से रवीना के फिल्मी सफर की शुरुआत हुई।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XSkGiw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment