लॉकडाउन के बाद से ही सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए एक फरिश्ता बन चुके हैं। सैकड़ों प्रवासियों को घर भेज चुके सोनू के ट्विटर पर लोग लगातार मदद मांग रहे हैं। जहां कुछ लोग वाकई अपनी बड़ी परेशानियां शेयर कर रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी अटपटी दिक्कतें लेकर सोनू के पास आए हैं। इसी तरह हाल ही में एक लड़के ने भी गर्लफ्रेंड के साथ भागने के लिए सोनू की मदद मांगी। इसे नजरअंदाज करने के बजाय सोनू ने भी लड़के को बेहतर आइडिया दिया।
एक यूजर ने सोनू सूद से मदद मांगते हुए उन्हें ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भाई मुझे भी कहीं छोड़ दो। गर्लफ्रेंड के साथ भागना है। अंडमान निकोबार ही छोड़ दो भाई’। इसके जवाब में सोनू ने लड़के को बेहतर आइडिया देते हुए लिखा, ‘मेरे पास इससे भी बेहतर आइडिया है। क्यों ना आप दोनों के साथ आप लोगों के परिवार को भी भेज दूं। चट मंगनी और पट ब्याह’।
ये पहली बार नहीं है जब सोनू से इस तरह की मदद की मांग की जा रही हैं। इससे पहले भी एक व्यक्ति ने घर से ठेके तक पहुंचने के लिए ट्वीट कर मदद मांगी थी। जिसके जवाब में सोनू ने लिखा था, ‘भाई में ठेके से घर तक पहुंचा सकता हूं, जरुरत पड़े तो बोल देना’। इसके अलावा कई लोग अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए भी मदद मांग रहे हैं। सोनू लगातार ऐसे ट्वीट पर मजेदार रिप्लाई देकर फैंस का दिल जीत रहे हैं।
####Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fbURzK
No comments:
Post a Comment