Sunday, June 14, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी को-स्‍टार संजना सांघी रो पड़ीं, वीडियो शेयर कर काफी कुछ कह डाला

बॉलिवुड ऐक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री शॉक्‍ड है। तमाम लोगों को विश्‍वास नहीं हो रहा है कि सुशांत ने सूइसाइड कर लिया है। इस बीच उनकी आखिरी को-स्‍टार संजना सांघी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ऐक्‍टर को याद करते हुए भावुक हो गईं। बता दें, संजना और सुशांत आने वाली फिल्‍म 'दिल बेचारा' में नजर आने वाले थे। संजना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अभी तो बहुत कुछ बाकी था सुशांत? आपने मुझे कुछ दिनों में ही बहुत कुछ दिया है। इसके लिए मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी।' 100 बार रिफ्रेश किया वेब पेज ऐक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'मैंने अपना वेब पेज करीब 100 बार रिफ्रेश किया क्योंकि मुझे उम्मीद थी कि मैं कोई बहुत खराब जोक पढ़ रही हूं। हम आखिरकार अपनी फिल्म देखने वाले थे, मेरी पहली फिल्म और आपने मुझसे कहा था कि आपको भरोसा है कि यह सबसे बेस्ट फिल्म होगी। अपनी यात्रा के बीच आपको किसी तरह एक रास्ता मिला और आपने सेट के दूसरी साइड से चिल्लाना शुरू किया- रॉकस्टार, इतनी अच्छी ऐक्टिंग थोड़ी न करते हैं पागल।' आप ताकत थे और हमेशा रहेंगे संजना ने सुशांत की याद में लिखा, 'फिल्म के प्रॉसेस के दौरान हर छोटी और बड़ी चीजों पर मेरा मार्गदर्शन करने के लिए, मुझे सेट पर अपनी ऊर्जा के संरक्षण के बारे में बताने के लिए, उन तरीकों पर चर्चा करने के लिए जिनसे हम भारत के बच्चों के लिए एक उज्जवल शैक्षिक भविष्य बना सकते हैं, आप एक ताकत थे और आप हमेशा रहेंगे' आपके पास लाखों लोगों से भरा देश ऐक्‍ट्रेस लिखती हैं, 'काश कि आप हमें अपने पीछे छोड़कर न गए होते। पता है, आपके पास लाखों लोगों से भरा देश है जो आपको देख रहा है, आपको देखकर मुस्कुरा रहा है और आपका आभारी है।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UI8eQH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment