Friday, June 12, 2020

शाहरुख खान के घर पहुंच गए थे भूख से परेशान अनुराग कश्यप, खिलाया था ऑमलेट

बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्ममेकर और एक ही कॉलेज में पढ़े हैं। दोनों तबसे एक-दूसरे को जानते हैं और उनकी दोस्ती काफी लंबी है। हालांकि हैरानी वाली बात यह है कि दोनों ने अब तक साथ में काम नहीं किया। अनुराग ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि कैसे शाहरुख खान ने एक बार ऑमलेट खिलाकर उनकी भूख मिटाई थी। शाहरुख बना पाते हैं सिर्फ ऑमलेट मिड-डे को दिए गए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बताया, मुझे भूख लगी थी और मैं अपना कॉलेज कनेक्शन यूज करके उनके घर पहुंच गया। मुझे याद है कि उन्होंने मुझे खिलाया था। उन्हें सिर्फ ऑमलेट बनाना आता था। शाहरुख को बड़ा भाई मानते हैं अनुराग रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान अनुराग के सीनियर थे। वह बड़े भाई की तरह मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। अनुराग ने बतायाय था, शाहरुख उनसे कहा करते थे कि अगर अनुराग उनके हिसाब से चलते रहे तो उनकी सारी प्रॉब्लम्स खत्म हो जाएंगी। अनुराग ने यह भी कहा कि वह शाहरुख को आखिरी सांस तक प्यार करेंगे। शाहरुख के साथ जरूर करेंगे फिल्म अनुराग ने बताया कि कई बार प्लान होने के बाद भी वह शाहरुख खान के साथ फिल्म नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि वे एक दिन साथ काम करेंगे और शाहरुख के साथ फिल्म करे बिना बॉलिवुड नहीं छोड़ेंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ztpUId
via IFTTT

No comments:

Post a Comment