Friday, June 12, 2020

टाइगर श्रॉफ की मां आयशा को पसंद हैं दिशा पाटनी, तस्वीर है सबूत

बॉलिवुड में तेजी से अपने पैर जमा रही हैं। 13 जून 2020 को दिशा अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो दिशा बॉलिवुड में सभी की चहेती हैं लेकिन टाइगर श्रॉफ की फैमिली और सलमान खान से उनकी नजदीकी कुछ खास है। ऐसे में दिशा के बर्थडे पर टाइगर की फैमिली से रिऐक्शन नहीं आए ऐसा मुश्किल हैं। जी हां, टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने एक स्वीट मेसेज के साथ दिशा को बर्थडे विश किया है। आयशा ने सोशल मीडिया पर दिशा संग अपनी एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दिशा और आयशा दोनों स्माइल करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ आयशा ने लिखा, 'हैपीएस्ट बर्थ डे दीशू।' देखें, आयशा श्रॉफ की यह पोस्ट: वैसे जब मां आयशा ने दिशा को बर्थडे विश किया है तो टाइगर भी कैसे पीछे रहते। उन्होंने दिशा का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। वीडियो के साथ टाइगर ने लिखा, '3 वॉफल्स और 3 पैन केक के बाद... हैपी बर्थडे रॉकस्टार दिशा पाटनी।' वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी पिछली बार आदित्य रॉय कपूर के साथ 'मलंग' में नजर आई थीं। अब वह अपनी अगली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' भाई में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। वैसे दिशा ने जॉन अब्राहम, आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया के साथ 'एक विलन 2' भी साइन की है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30DUvxS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment