Monday, June 15, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भर आया दिलजीत दोसांझ का दिल, शेयर किया इमोशनल वीडियो

बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर पूरा बॉलिवुड स्तब्ध है। बॉलिवुड सभी सिलेब्रिटीज ने इस पर दुख जताया है और सुशांत के साथ अपनी यादें साझा की हैं। इस बीच ऐक्टर और सिंगर ने भी सुशांत की मौत पर दुख जताते हुए एक पुरानी तस्वीर और एक अपने संदेश का वीडियो शेयर किया है। दिलजीत ने सुशांत को याद करते हुए जो तस्वीर शेयर की है उसमें दिलजीत और सुशांत के अलावा बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और शाहिद कपूर भी नजर आ रहे हैं। दिलजीत के इस फोटो पर फैन्स के काफी इमोशनल कर देने वाले कॉमेंट्स आ रहे हैं। बेहद पॉजिटिव मेसेज दिया है दिलजीत ने लॉकडाउन और कोरोना वायरस की दोहरी मार से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। इस पर दिलजीत ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिलजीत ने बेहद पॉजिटिव मेसेज शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा, 'मैं आपके साथ कुछ शेयर करना चाहता हूं। आप भी अपने पॉजिटिव एक्सपीरियंस शेयर करें। पाजिटिव बने रहें। गल काम छोटे वड्डे दी नई, गल पॉजिटिव दी आ (बात काम छोटे-बड़े की नहीं बल्कि पॉजिटिव होने की है।)' बता दें कि पंजाबी फिल्मों के फेमस सिंगर और ऐक्टर दिलजीत ने साल 2016 में शाहिद कपूर, करीना कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'उड़ता पंजाब' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'फिल्लौरी', 'सूरमा', 'अर्जुन पटियाला' जैसी फिल्मों में काम किया है। पिछली बार दिलजीत अक्षय कुमार, करीना कपूर और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Y1RHcl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment