Monday, June 15, 2020

कृति की बहन नूपुर सैनन का टूटा दिल, सुशांत सिंह राजपूत संग शेयर की तस्‍वीर

बॉलिवुड ऐक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत का दुनिया छोड़कर जाना हर किसी को दुखी कर गया। फैंस के साथ तमाम सिलेब्‍स ने भी उनकी मौत पर शोक व्‍यक्‍त किया। सुशांत अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहते थे। ऐक्‍टर का नाम अंकिता लोखंडे, कृति सैनन, रिया चक्रवर्ती के साथ जुड़ा लेकिन उनकी तरफ से सुशांत की सूइसाइड की खबर पर कोई रिऐक्‍शन नहीं आया। इस बीच कृति की बहन नूपुर सैनन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की। नूपुर ने शेयर की तस्‍वीरइस फोटो में नूपुर किसी हिल स्‍टेशन के पास हाथ में कप लिए बैठी नजर आ रही हैं और सुशांत ने पीछे से उन्‍हें गले लगा रखा है। तस्‍वीर शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा, 'नगमे हैं, शिकवे हैं, किस्से हैं, बातें हैं।' इसके बाद उन्‍होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी बनाया। मुंबई में अंतिम संस्‍कारबता दें, सुशांत सिंह का अंतिम संस्‍कार 15 जून की शाम मुंबई में ही किया जाएगा। उनके पिता केके सिंह पटना से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं1 सुशांत की बहन और बाकी रिश्‍तेदार भी रविवार रात को ही मुंबई पहुंच गए।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fmZo2z
via IFTTT

No comments:

Post a Comment