Saturday, June 13, 2020

दिशा पाटनी ने अपने बर्थडे पर किया आदित्य ठाकरे को विश, वजह है इंट्रेस्टिंग

बॉलिवुड की क्यूट ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी का 13 जून को बर्थडे था। इस मौके पर सब उन्हें सबने विश किया। हालांकि कोई ऐसा भी था जिसे दिशा ने विश किया। जी हां, दिशा ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को शुभकामनाएं दीं। दरअसल आदित्य का भी जन्मदिन इसी दिन होता है। दिशा की आदित्य को शुभ कामनाएं दिशा पाटनी ने आदित्य ठाकरे को अपने ट्विटर अकाउंट से मेसेज किया, जन्मदिन की शुभकामनाएं आदित्य ठाकरे, ऐसे ही शानदार रहिए और चमकते रहिए। आदित्य ने दिया बढ़िया जवाब इस पर आदित्य ठाकरने उनको जवाब दिया, बहुत-बहुत शुक्रिया दिशा। आप उन कुछ लोगों में से हैं जिन्हें मैं 13 जून को बर्थडे विश के तौर पर 'सेम टु यू' कह सकता हूं। चमकती रहिए, तरक्की कीजिए। यूजर्स ने शेयर किए मीम्स दिशा और आदित्य के एक-दूसरे को मेसेज करने के बाद ट्विटर यूजर्स ने मजे लेने शुरू कर दिए। उन्होंने कई मजेदार मीम्स शेयर किए। आदित्य दिशा हैं अच्छे दोस्त दिशा पाटनी और आदित्य ठाकरे में अच्छी दोस्ती है। दोनों को कई बार आउटिंग और डिनर पर भी साथ देखा गया है। दिशा को आदित्य के साथ डिनर पर जाने के लिए ट्रोल भी किया जा चुका है। इस पर दिशा ने जवाब दिया था कि क्या दोस्तों के साथ लंच और डिनर पर जाना क्या गलत है। आप दोस्त जेंडर देखकर नहीं चुनते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37rAR9O
via IFTTT

No comments:

Post a Comment