लॉकडाउन के बाद से ही सोनम कपूर और आदंज आहूजा दिल्ली स्थित अपने बंगले में क्वालिटी टाइम बिता रहे थे मगर अब देश खुलने के बाददोनों मुंबई पहुंच चुके है। सोनम अपने बर्थडे से पहले ही अपने परिवार के पास पहुंची हैं। हाल ही में सोनमका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो वर्कआउट करते हुए फनी अंदाज में गाना गा रही हैं। चुपके से लिए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देख एक्ट्रेस काफी नाराज हुई हैं।
आनंद ने वर्कआउट करते हुए सोनम का वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरी पूरी सोनम कपूर। हैप्पी बर्थडे मंथ। ये तुम्हारी प्लेलिस्ट है रिया कपूर’। वीडियो में सोनम वर्कआउट करते हुए मस्ती भरे अंदाज में गाना गा रही हैं।
वीडियो सामने आते ही सोनम ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने पति आनंद को डांटते हुए लिखा, ‘तुम मेरा ऐसा वीडियो कैसे ले सकते हो और उसे पोस्ट कर सकते हो’। दोनों की क्यूट नोक-झोंक को सोशल मीडिया पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
इससे पहले सोनम ने भी आनंद के साथ कुछ पोस्ट बर्थडे फोटोज शेयर की थीं। इनके साथ सोनम ने अपना बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए लिखा, ‘दुनिया का सबसे अच्छा पति, जो मुझे वो सब देता है जिसकी मुझे जरुरत है। ये मेरे बर्थडे पर मेरा आशीर्वाद है। लव यू आनंद आहूजा उस दिन से जब मैंने पहले दिन तुम्हे गले लगाया था’। इसके साथ ही सोनम ने वो तस्वीर भी शेयर की है जब दोनों पहली बार एक दूसरे से गले मिले थे।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f5m9rI
No comments:
Post a Comment