विकी कौशल बॉलिवुड के सबसे डिमांडिंग ऐक्टर्स में से एक हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था लेकिन क्या आपको मालूम है कि खून आने के बाद भी उन्होंने सीन को शूट करना जारी रखा? दरअसल, हाल ही में एक फैन ने 'मनमर्जियां' के एक सीन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें विकी के गाल से खून निकल रहा है। फैन ने पूछा कि क्या सच में इस सीन के दौरान उन्हें सॉसपैन से चोट लग गई थी जिससे खून निकलने लगा था। विकी का जवाबइसका जवाब देते हुए विकी ने लिखा, 'मुझे सीन के दौरान इसका एहसास नहीं हुआ लेकिन खुशी है कि अनुराग कश्यप ने 'कट' नहीं बोला।' देखें, विकी कौशल का ट्वीट: फैन ने की हॉलिवुड स्टार से तुलनाफैन ने न सिर्फ विकी की तारीफ की बल्कि उनकी तुलना हॉलिवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो से कर दी। दरअसल, 2012 में आई फिल्म Django Unchained की शूटिंग के दौरान सेट पर लियोनार्डो को चोट लग गई थी। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने शूट जारी रखा था। इंट्रेस्टिंग प्रॉजेक्ट्स में दिखेंगे विकी बता दें, 'मनमर्जियां' में तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन भी लीड ऐक्टर्स थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो विकी अब उधम सिंह की बायॉपिक में नजर आएंगे। इसके अलावा वह करण जौहर की पीरियड ड्रामा 'तख्त' में दिखेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MM4TLM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment