बॉलिवुड ऐक्टर की आत्महत्या से सभी को बहुत गहरा धक्का लगा है। किसी ने नहीं सोचा था कि इतना मेहनती और टैलंटेड ऐक्टर इस तरह मौत को गले लगा लेगा। बॉलिवुड और फैन्स के अलावा कवि और राजनेता कुमार विश्वास भी सुशांत की मौत पर काफी गमजदा हैं। उन्होंने ट्वीट कर सुशांत की असामयिक मौत पर बहुत दुख जताया है। रविवार को आने के बाद कुमार ने सुशांत की तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'स्तब्ध हूं! पिछले हफ्ते यूं ही अचानक सोचा था कि तुम्हें कॉल करूंगा, बात करूंगा, खाली वक्त कैसे कट रहा है इस पर बात करेंगे, हंसी-मजाक करेंगे! इतना लेट तो नहीं हुआ भाई कि तुम ऐसे खामोश हो गए? उफ 'तुम गए क्या शहर सूना कर गए, दर्द का आकार दूना कर गए..! सुशांत सिंह राजपूत' सुशांत की मौत से बेचैन हुए कुमार से कुमार विश्वास इतने दुखी हैं कि वह यही नहीं रुके। उन्होंने सुशांत के एक कैरीकेचर के साथ एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'बात करो रूठे यारों से, सन्नाटे से डर जाते हैं! इश्क अकेला जी सकता है, दोस्त अकेले मर जाते हैं...!' ये लड़का सोने नहीं दे रहा! ऐसा भी क्या भाई? ये तो ठीक नहीं किया तुमने' बता दें कि सुशांत की मां का भी कुछ समय पहले निधन हो गया था, जिसके बाद से वह काफी सदमे में थे। पुलिस को सुशांत के डिप्रेशन के इलाज वाले कुछ कागजात मिले हैं। बताया गया है कि लंबे समय से उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था और कुछ समय से वह अपनी दवाइयां भी समय से नहीं ले रहे थे। कहा जा रहा है कि डिप्रेशन में ही उन्होंने आत्महत्या कर ली है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YDrKP8
via IFTTT
No comments:
Post a Comment