मिलिंद सोमन और अंकिता कुंवर के बीच उम्र का भले ही ज्यादा फासला हो लेकिन इन दोनों के बीच का प्यार इस बाधा को पहले ही तोड़ चुका है। मिलिंद और अंकिता शादी के बाद भी इंडिया की अलग-अलग जगह पर घूम रहे हैं। इस दौरान वह रनिंग इंजॉय करने से लेकर नेचर के ज्यादा से ज्यादा करीब होने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक विडियो मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, लेकिन इसकी खास बात क्लिप की एंडिंग है जिसमें वह अंकिता को पैशनेटली किस करते नजर आ रहे हैं। ऐक्टर ने विडियो शेयर करते हुए जो कैप्शन लिखा है उससे पता चलता है कि इसे लद्दाख की पांगोंग त्सो झील के किनारे फिल्माया गया है। इसके साथ मिलिंद ने यह भी जाहिर किया कि वह भारत में जितना ज्यादा घूमते हैं उतना ज्यादा उन्हें एहसास होता है कि यह देश कितना खूबसूरत है। मिलिंद ने यह भी जाहिर किया कि ये खूबसूरत जगहें भी तब और खूबसूरत बन जाती हैं जब उनके साथ उनकी पत्नी अंकिता होती हैं। पढ़ें: पत्नी को किया किस विडियो में पहले मिलिंद और अंकिता साथ में चलते हुए लेक और वहां के खूबसूरत नजारों को निहारते दिखाई देते हैं। इसी दौरान मिलिंद अचानक पत्नी को बाहों में लेते हैं और उन्हें पैशनेटली किस करने लगते हैं। वैसे यह विडियो देख साफ है कि भले ही अंकिता और उनके रिश्ते को लेकर कोई भी जो कुछ भी सोचता हो लेकिन उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वे दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/372PEqH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment