Wednesday, November 13, 2019

Happy Anniversary DeepVeer: दूल्हा और दुल्हन बनकर तुरुपति पहुंचे दीपिका और रणवीर

'पद्मावत' ऐक्टर्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी की पहली सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। हमने आपको पहले ही बताया था कि इस खास मौके पर दीपिका और रणवीर अपने परिवार के साथ तिरुपति में आशीर्वाद लेने के लिए जाएंगे और ऐसा ही हुआ भी। अपने इस खास दिन की शुरुआत उन्होंने इस पवित्र स्थल से की। दोनों अपने परिवार वालों के साथ तिरुपति मंदिर जाकर ईश्वर का आशीर्वाद लिया। यहां पेश हैं तिरुपति मंदिर पहुंचे इस कपल की कुछ झलकियां, जो इस समय इंटरनेट की सुर्खियों में हैं। दोनों की कोई शानदार तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें दोनों बेहचरीन नजर आ रहे। तुरुपति मंदिर में पहुंचे रणवीर और दीपिका काफी जंच रहे हैं। रेड हेवी साड़ी और जूलरी में दीपिका एक बार फिर दुल्हन सी सजी थीं और रणवीर भी गोल्डन शेरवानी में काफी जंच रहे थे। इसके बाद दोनों 14 नवंबर को 'पद्मावती' मंदिर पहुंचेगे और फिर वे अमृतसर के लिए रवाना होंगे और गोल्डन टेंपल का दर्शन करेंगे। बता दें कि दोनों ने पिछले साल आज ही के दिन इटली के लेक कोमो में शादी रचाई। दोनों ने ट्रडिशनल सिंधी और कोंकणी स्टाइल में शादी रचाई थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Qiaxsk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment