Friday, November 1, 2019

रणवीर ने लाइव चैट में बताया, सुबह-सुबह दीपिका बैडमिंटन से हार गए

दीपिका पादुकोण कई बार बता चुकी हैं कि कैसे वह बैडमिंटन कोर्ट में को मात दे देती हैं। हाल ही में रणवीर ने एक लाइव चैट विडियो में बताया कि सुबह-सुबह वह दीपिका से बैडमिंटन में हार गए हैं। उनके इस अंदाज पर फैन्स का दिल आ गया। रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'तख्त' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस विडियो में उन्होंने बताया कि वह 'तख्त' में अपने रोल की तैयारी कर रहे हैं। रणवीर ने कहा कि उनके दिन की शुरुआत अच्छी हुई। सुबह ही वह अपनी पत्नी से बैडमिंटन में हार गए। इसके बाद वह कहते हैं कि उन्होंने आज अच्छा वर्कआउट भी किया है। बता दें कि रणवीर सिंह बीते कई दिनों से अपनी फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे थे। यह फिल्म 1983 में भारत के क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर बेस्ड है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, कपिल देव की पत्नी का रोल निभा रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WzHNMv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment