परिणीति चोपड़ा जल्द ही 'गर्ल ऑन द ट्रेन' की रीमेक में नजर आएंगी। इसके लिए उन्होंने लंदन में करीब दो महीने तक शूटिंग की। इस शूटिंग शेड्यूल के दौरान वह कैसी रहती थीं और अपनी टीम के साथ कैसा बर्ताव करती थीं, इसके बारे में अब जानकारी सामने आई है। सोर्स के मुताबिक, परिणीति पहली बार ग्रे कैरेक्टर प्ले कर रही हैं, इस मुश्किल किरदार को करने के लिए वह बेहद एक्साइटिड थीं। 'फिल्म के एक हिस्से के लिए उनके चेहरे के एक हिस्से पर घाव बनाया गया था जो देखने में डरावना था। यह चोट उनके किरदार के रोल का एक हिस्सा थी। परिणीति इस लुक को लेकर काफी एक्साइटिड थीं। वह भले ही फिल्म में ग्रे किरदार निभा रही हों, लेकिन सेट पर वह हमेशा हंसती रहती थीं।' 'परिणीति शूटिंग से फ्री होकर पूरी टीम को टूर गाइड की तरह लंदन घूमाने ले जाती थीं। इतना ही नहीं वह उन्हें उन जगहों पर भी ले जाती थीं जहां वह अपने स्टूडेंट डेज में शॉपिंग, फूड आदि के लिए जाया करती थीं।' सूत्र ने आगे बताया, 'सबसे खास बात यह है कि इस सबके बावजूद जब परिणीति शूटिंग शुरू करती थीं तो बड़ी आसानी से किरदार में घुस जाती थीं। उन्होंने ऐक्शन सीन्स भी बिना किसी खास ट्रेनिंग के आसानी से कर लिए।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NyL0YN
via IFTTT
No comments:
Post a Comment