Sunday, November 3, 2019

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की मैनेजर की स्‍किन सर्जरी, हालत स्थिर

पिछले वीकेंड पर बच्‍चन फैमिली ने दिवाली की ग्रैंड पार्टी होस्‍ट की थी। इस दौरान एक हादसा भी हो गया जब ऐश्‍वर्या राय की पब्‍लिसिस्‍ट अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई थी। आग दीये की वजह से लगी थी। ऐश्‍वर्या और शाहरुख तुरंत अर्चना को बचाने के लिए दौड़े और आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद उन्‍हें तुरंत नानावटी हॉस्पिटल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग के कारण अर्चना के दाएं पैर की स्किन जल गई जिसकी सर्जरी हुई है। अभी वह आईसीयू में हैं लेकिन हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि वह अगले हफ्ते तक हॉस्पिटल में रहेंगी। बता दें, आग ने अर्चना के शरीर को भी चपेट में ले लिया था और वहां मौजूद लोग समझ नहीं पा रहे थे कि कैसे उन्‍हें बचाया जाए। इसके बाद ने ही दिमाग लगाया और उन्‍होंने अर्चना के लहंगे को फाड़ दिया ताकि आग उनके शरीर पर और न फैले। इसके बाद शाहरुख ने अर्चना के शरीर को ढकने के लिए अपनी शेरवानी दी। मैनेजर के परिवार के एक दोस्‍त और इंडस्‍ट्री इनसाइडर जो कि पार्टी में मौजूद थे, ने बताया, 'शाहरुख भी अर्चना को बचाने के लिए आगे आए और अपनी शेरवानी उतारकर उन्‍हें दी। हालांकि, मुझे लगता है कि अगर ऐश्‍वर्या का प्रेजेंस ऑफ माइंड न होता तो हालात और बुरे हो सकते थे। आग तेजी से फैल रही थी और जिस तरह ऐश्‍वर्या ने कपड़ों को फाड़ा, अगर वैसा न किया होता तो चीजें बहुत गंभीर हो सकती थीं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2JKTWJE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment