Monday, November 4, 2019

आयुष्मान खुराना ने शेयर किए शर्टलेस फोटोज, फ्लॉन्ट की अपनी हॉट बॉडी

आयुष्मान खुराना न सिर्फ बेहतरीन ऐक्टर हैं बल्कि फिटनेस के मामले में भी लाजवाब हैं। उनकी बॉडी पर फैट न के बराबर है और यह चीज उनकी लेटेस्ट शर्टलेस तस्वीरों में देखी जा सकती है। वैसे ऐक्टर ने न सिर्फ अपनी टोन्ड बॉडी को दिखाया है बल्कि इसके पीछे का सीक्रेट भी शेयर किया है। आयुष्मान की इन शर्टलेस तस्वीरों को देखकर यह साफ है कि इन्हें अलग-अलग मौकों पर लिया गया, जिन्हें ऐक्टर ने एक साथ पोस्ट किया। फिट और फैटलेस बॉडी का सीक्रेट शेयर करते हुए आयुष्मान ने फैन्स को भी फिट बने रहने से जुड़े टिप्स दिए। ऐक्टर ने बताया कि वह सही डायट के साथ ही वर्कआउट को लेकर रेग्युलर हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में भी तस्वीरों पर कुछ फनी थॉट्स डाले, जिसमें उन्होंने बॉडी और मेटाबॉलिज्म की बात की। अपने एक शर्टलेस फोटो पर बर्गर की इमोजी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुद्दत से वर्कआउट नहीं किया सिर्फ खाया है। दोस्तों से ज्यादा जिंदगी में मेटाबॉलिज्म ने साथ निभाया है'। वहीं एक अन्य सेल्फी फोटो में अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए आयुष्मान ने लिखा, 'जिस्म की बात नहीं थी, उनके दिल तक जाना था'। वैसे ऐक्टर की अपकमिंग फिल्म 'बाला' की बात करें तो इसमें आयुष्मान एक ऐसे शख्स का किरदार निभाते दिखेंगे जो लगभग गंजा हो चुका है, जिस वजह से उसे प्यार पाने और रिश्ते में रहने से जुड़ी परेशानियों को उठाना पड़ता है। मूवी में उनके साथ यामी गौतम और भूमि पेडनेकर स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PTfAim
via IFTTT

No comments:

Post a Comment