Monday, November 4, 2019

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया मजेदार जोक, 900 से ज्यादा लोगों ने किए रीशेयर

हाल ही में अपना 77वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर चुके अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी फिल्मों और टीवी जगत के सबसे ऐक्टिव स्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं और वह सोशल मीडिया पर भी उतने ही जिंदादिल नजर आते हैं। चाहे अपनी तस्वीरों या अपने विचारों को फैन्स तक पहुंचाना या फिर किसी सोशल मीडिया यूज़र्स की बातों का जवाब, कभी वह पीछे नहीं रहते। यहां हम बात कर रहे हैं उनके एक लेटेस्ट पोस्ट की, जिसमें उन्होंने एक मजेदार चुटकुला शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने 3539वें ट्वीट में जिस जोक को शेयर किया है, जिसपर लोग जमकर मजे लेते दिख रहे हैं। जोक कुछ इस तरह है- 'पिता- अगर इस बार भी तुम फ़ेल हो गये तो अभी से समझ लो की फिर कभी मुझे पापा मत कहना ! रिज़ल्ट के दिन पिता- तो, क्या रिज़ल्ट आया???? बेटा- दिमाग़ का दही मत बनाओ बाबूलाल, मेरा सर पैहले से ही भन्ना रहा है।' अमिताभ के इस जोक को करीब 900 से ज्यादा लोगों ने रीशेयर किया है। उनके इस जोक पर तो यूज़र्स के तरह-तरह के कॉमेंट्स करने लगे। कुछ ने अपने-अपने जोक भी सुनाने शुरू कर दिए। अमिताभ ने इससे पहले मुंबई में आयोजित छठ पूजा की तस्वीरें भी शेयर कीं। इससे पहले उन्होंने अपने घर पर शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बॉलिवुड के तमाम सितारे नजर आए थे। उन्होंने दिवाली मनाते हुए अपने घरवालों की भी तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर की। वर्कफ्रंट की बात करें तो आज भी उनके हाथ में इतनी फिल्में हैं, जितनी किसी नए स्टार्स के पास न हों। अमिताभ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा 'गुलाबो सिताबो' (2020), 'झुंड' (2019) , 'चेहरे' (2020) जैसी कई फिल्मों में नजर आनेवाले हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2qmk7iK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment