फिल्मी दुनिया के बादशाह के जन्मदिन पर उनको दुनिया भर से बधाइयां मिली। सिलेब्स से लेकर आम आदमी ने ऐक्टर को जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजीं। वहीं, ने भी सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर कर शाहरुख खान को विश किया। इसके बाद शाहरुख खान ने सलमान खान का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया है। बी-टाउन सिलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में शाहरुख खान को जन्मदिन पर विश किया। वहीं, शाहरुख खान के पड़ोसी और दोस्त सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक विडियो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी। विडियो में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सोहेल खान, आयुष शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, मनीष पॉल, वरीना हुसैन बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। विडियो के आखिर में सलमान खान कहते हैं कि 'अबे तुझे फोन किया था... फोन तो उठा लेता मेरा... इस पर सोनाक्षी सिन्हा कहती है कि वेरी बैड... वेरी बैड...' वहीं, शाहरुख खान ने सलमान खान के इस बधाई संदेश के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, 'शुक्रिया भाई। आपको बहुत मिस किया आज। लेकिन आप मेरी मां के शहर हैदराबाद में हैं। शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। जल्दी वापस आओ ताकि मुझे आपसे बर्थडे हग मिल सके।' बता दें कि शाहरुख खान और सलमान खान ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। शाहरुख खान आखिरी बार डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान खान एक गाने में स्पेशल अपियरेंस में दिखाई दिए थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NbQMkf
via IFTTT
No comments:
Post a Comment