Friday, November 8, 2019

भाई के सगाई समारोह में कंगना रनौत ने किया पहाड़ी डांस, देखें विडियो

के भाई अक्षत की हाल में सगाई हुई। सगाई समारोह में कंगना रनौत शामिल हुईं और जमकर इंजॉय किया। इस दौरान गोल्डन कलर की साड़ी, गले में चोकर और डार्क रेड लिपस्टिक में ऐक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब, सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में कंगना रनौत और रंगोली चंदेल सहित कई लोग पहाड़ी डांस करते नजर आ रहे हैं। इस विडियो के साथ रंगोली चंदेल ने कैप्शन दिया, 'जो दोस्त पहाड़ी ग्रपु डांस नाटी को जानना चाहते हैं, यहां पर उसकी एक झलक है, जो बुजुर्ग पहाड़ी टोपी में नजर आ रहें वह हमारे दादा जी और पूर्व आईएएस अधिकारी श्री ब्रम्हचंद रनौत हैं।' बता दें कि अक्षत ने हरियाणा की रहने वाली रितु सांगवान से सगाई की। रितु जाट फैमिली से हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। हाल ही में कंगना की बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर सगाई का कार्ड शेयर कर गुड न्यूज दी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत तमिलनाडु की दिवंगत सीएम जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'पंगा' में भी काम करते दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ नीना गुप्ता, ऋचा चड्ढा और जस्सी गिल भी नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Q1rh72
via IFTTT

No comments:

Post a Comment