Sunday, November 3, 2019

सलमान स्‍टारर 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' में दिशा पाटनी का होगा छोटा रोल?

बॉलिवुड ऐक्‍टर ने बीते दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' और उसकी स्‍टारकास्‍ट की घोषणा की थी। ऐक्‍टर ने फिल्‍म मुहूर्त की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जो कि सलमान के साथ फिल्‍म 'भारत' में रोमांस कर चुकी हैं, अब 'राधे' में भी ऐक्‍टर के ऑपोजिट नजर आएंगी। फिल्‍म का डायरेक्‍शन प्रभुदेवा कर रहे हैं और इसमें रणदीप हुड्डा विलन होंगे। फिल्‍म में सलमान एक पुलिसवाले का रोल प्‍ले कर रहे हैं और इस बीच दिशा के कैरक्‍टर को लेकर नई खबरें सामने आ रही हैं। एक सूत्र की मानें तो दिशा का फिल्‍म में छोटा रोल ही होगा। बताया जा रहा है कि फिल्‍म राधे सलमान की 'वॉन्‍टेड' जैसी ही होगी और फिल्‍म साइन करने से पहले ही दिशा को अपने रोल के बारे में बताया जा चुका है। बता दें, 'राधे' ईद 2020 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्‍टारर 'लक्ष्‍मी बम' से क्‍लैश कर सकती है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2qmtG11
via IFTTT

No comments:

Post a Comment