बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं जिनकी सोशल मीडिया काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। रविवार को उन्होंने छोटे बच्चे की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। दीपिका ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'पोस्ट दिवाली सेलिब्रेशन्स।' बता दें, ऐक्ट्रेस ने जो फोटोज शेयर किए, वे बेबी पोस्टकार्ड्स के थे। इन्हें देखते ही कई फैंस अनुमान लगाने लगे कि शायद तस्वीरों में दीपिका ही हों। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग थे जो अनुमान लगाते-लगाते कहीं और पहुंच गए और अटकलें शुरू हो गईं कि ऐक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और इन पिक्चर्स से वह 'गुड न्यूज' की तरफ इशारा कर रही हैं। लोगों ने दीपिका के पोस्ट्स पर तरह-तरह के कॉमेंट किए। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका अब फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी जिसमें वह एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर मेघना गुलजार की इस फिल्म में विक्रांत मेसी भी अहम रोल में हैं। 'छपाक' अजय देवगन और सैफ अली खान स्टारर पीरियड ड्रामा 'तानाजी' से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WIFyXp
via IFTTT
No comments:
Post a Comment