और इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'चेहरे' की अब नई रिलीज डेट 24 अप्रैल, 2020 होगी। रूमी जाफरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट बदलने से डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म से बॉक्स ऑफिस क्लैश बच गया। इस फिल्म में और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में हैं। इसके साथ ही विकी कौशल की फिल्म 'भूत पार्ट वन' से भी क्लैश टल गया। बता दें कि फिल्म चेहरे पहले 21 फरवरी, 2020 को रिलीज होने वाली थी। अप्रैल, 2020 में अमिताभ बच्चन की फिल्म चेहरे के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' और जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'रूही आफ्जा' भी रिलीज होंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म 'चेहरे' एक मिस्ट्री-थ्रिलर है जिसकी कहानी एक फ्रेंड ग्रुप के बारे में है। इस ग्रुप में कुछ लोग रिटायर्ड लॉयर हैं और वे शिमला के एक बंगले में एक साइकोलॉजिकल गेम खेलने के लिए मिलते हैं। फिल्म में इमरान हाशमी एक बड़े बिजनसमैन के किरदार में दिखेंगे और अमिताभ एक वकील के किरदार में। फिल्म रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, धृतमान चक्रवर्ती, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34KoJOw
via IFTTT
No comments:
Post a Comment