ऐश्वर्या राय बच्चन ने शुक्रवार को अपना 46वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वह अपने परिवार के साथ इटली में थीं। उन्होंने बेटी आराध्या और पति अभिषेक के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फैन्स ने उन्हें बर्थडे विश किया। ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ सात समंदर पार अपना बर्थडे मना रही हैं, लेकिन इस खास दिन वह अपने पैरंट्स को याद करती नजर आईं। उन्होंने उनकी एक थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर की है। जन्मदिन के मौके पर ऐश्वर्या ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी मां वृंदा राय और पिता स्व. कृष्णराज राय नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ ऐश ने कैप्शन में लिखा, 'थैंक्यू, मैं आपसे प्यार करती हूं, हमेशा करूंगी बिना किसी शर्त के। ऐश्वर्या ने इटली से आराध्या और अभिषेक के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी। इस खास तस्वीर में अभिषेक कैमरे की तरफ पीठ करके बैठे थे। खबरों की मानें तो अभिषेक ने ऐश्वर्या के बर्थडे पर इटली में एक हफ्ते का हॉलिडे प्लान किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34oabny
via IFTTT
No comments:
Post a Comment