Wednesday, November 13, 2019

शाहरुख खान ने शुरू की रणबीर और आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अपने अनाउंसमेंट के समय से ही चर्चा में है। फिल्म के सेट की तस्वीरें और विडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में सुनने को मिला कि शाहरुख खान का इस फिल्म में स्पेशल अरपीयरेंस होगा। अब खबर है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। दरअसल एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी मिली है कि शाहरुख 'ब्रह्मास्त्र' के लिए शूटिंग शुरू कर चुके हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, 'शाहरुख ब्रह्मास्त्र के साथ नाइट शेड्यूल डे 1.' शाहरुख ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन और साउथ इंडियन सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में दिखेंगी। यह फिल्म अगले साल गर्मियों पर रिलीज़ होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Oa0cfd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment